खादी भंडार के मैनेजर घायल

अंबा : एनएच 139 पर एक सड़क दुर्घटना में खादी भंडार अंबा के मैनेजर रामाश्रय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सतबहिनी मंदिर के समीप की है. उनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है. पता चला कि घेउरा गांव के गोविंद साहू हरिहरगंज की तरफ से अपने मोपेड पर बैठ […]

अंबा : एनएच 139 पर एक सड़क दुर्घटना में खादी भंडार अंबा के मैनेजर रामाश्रय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सतबहिनी मंदिर के समीप की है. उनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है. पता चला कि घेउरा गांव के गोविंद साहू हरिहरगंज की तरफ से अपने मोपेड पर बैठ कर जा रहा था, शर्मा जी भी मंदिर से साइकिल से अपने डेरा जा रहे थे. रास्ते में दोनों साइकिल व लूना की टक्कर हो गयी. पुलिस ने मोपेड जब्त कर लिया है. वहीं गोविंद को थाने ले गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >