अमानवीयता. औरंगाबाद में पांच किमी तक छात्र को घसीटता रहा वाहन, गयी जान

औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर में शिवम पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गयी. स्कूल से लौट रहे दो भाई श्रीकांत (15 वर्ष) और निशांत (10 वर्ष) एक पिकअप वैन की चपेट में आ गये. हादसे में निशांत तो बाल-बाल बच गया, लेकिन श्रीकांत पिकअप […]

औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर में शिवम पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गयी. स्कूल से लौट रहे दो भाई श्रीकांत (15 वर्ष) और निशांत (10 वर्ष) एक पिकअप वैन की चपेट में आ गये. हादसे में निशांत तो बाल-बाल बच गया, लेकिन श्रीकांत पिकअप वैन के अगले भाग में फंस गया और लगभग पांच किलोमीटर तक पिकअप के निचले हिस्से में फंसी हालत में घिसटता चला गया. कनबेहरी गांव के पास ग्रामीणों ने वाहन के आगे शव फंसा हुआ देखा, तो उसे रुकवाया और शव

अमानवीयता. औरंगाबाद में…
को किसी तरह बाहर निकाला. सड़क पर घिसटने के कारण बच्चे का शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये ग्रामीण चालक पर टूट पड़े और उसकी जम कर पिटाई की. बाद में गांववालों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. मृत छात्र मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव के शंकर राम का पुत्र था.
स्कूल से लौटते वक्त हुआ हादसा. बताया जाता है
कि श्रीकांत व निशांत गोल्डेन विद्या निकेतन में पढ़ने के लिए आये हुए थे. स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों साइकिल से लौट रहे थे. निशांत साइकिल चला रहा था व श्रीकांत पीछे बैठा था. शिवम पेट्रोल पंप के पास दोनों विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वैन की चपेट में आ गये. निशांत तो कुछ दूर जाकर गिर पड़ा, लेकिन श्रीकांत वाहन के निचले भाग में जा फंसा. दुर्घटना के बाद पिकअप चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी. लगभग पांच किलोमीटर तक वाहन के नीचे फंसा श्रीकांत घिसटता रहा व उसने दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने कहा कि दुर्घटना के बाद अगर वाहन को रोक दिया गया होता, तो शायद श्रीकांत की जान बच जाती. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >