25 वर्ष बाद देवी बिगाहा में जलेंगे बल्ब

25 वर्ष बाद देवी बिगाहा में जलेंगे बल्ब हसपुरा(औरंगाबाद).दाउदनगर प्रखंड की कनाप पंचायत के देवी बिगहा गांव में जल्द बिजली के बल्ब जलेंगे. ग्रामीणों के अथक प्रयास से देवी बिगहा गांव में बिजली के लिए काम शुरू हो गया है. प्राथमिक शिक्षक संघ के वरीय जिला उपाध्यक्ष सुमित्रानंदन पंत व समाजसेवी शिवबचन सिंह ने बताया […]

25 वर्ष बाद देवी बिगाहा में जलेंगे बल्ब हसपुरा(औरंगाबाद).दाउदनगर प्रखंड की कनाप पंचायत के देवी बिगहा गांव में जल्द बिजली के बल्ब जलेंगे. ग्रामीणों के अथक प्रयास से देवी बिगहा गांव में बिजली के लिए काम शुरू हो गया है. प्राथमिक शिक्षक संघ के वरीय जिला उपाध्यक्ष सुमित्रानंदन पंत व समाजसेवी शिवबचन सिंह ने बताया कि गांव में बिजली के पोल गाड़े जाने के साथ तार व ट्रांसफाॅर्मर लगाये जा रहे है. इससे ग्रामीणों में प्रसन्नता है. ग्रामीण बताते है कि लगभग 25 वर्ष बाद गांव में बिजली के बल्ब जलते देखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >