जाम हटाने को लेकर उलझे बस मालिक व एसआइ

जाम हटाने को लेकर उलझे बस मालिक व एसआइ फोटो नंबर-33,परिचय- आपस में उलझते एसआइ व बस मालिक को देखने के लिए लगी भीड़ नवीनगर (औरंगाबाद). बस स्टैंड नवीनगर में शुक्रवार को सड़क जाम हटाने के दौरान पुलिस व बस वाहन मालिक के बीच जम कर कहा-सुनी हुई. घंटों बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक […]

जाम हटाने को लेकर उलझे बस मालिक व एसआइ फोटो नंबर-33,परिचय- आपस में उलझते एसआइ व बस मालिक को देखने के लिए लगी भीड़ नवीनगर (औरंगाबाद). बस स्टैंड नवीनगर में शुक्रवार को सड़क जाम हटाने के दौरान पुलिस व बस वाहन मालिक के बीच जम कर कहा-सुनी हुई. घंटों बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी पन्नालाल के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ. नवीनगर एसआइ आशीष कुमार साह, बस स्टैंड पुनपुन नदी पुल के समीप वाहन जाम को हटा रहे थे. इसी क्रम में सड़क पर खड़ी एक बस के मालिक अपने चालक का पक्ष लेते हुए पुलिस से उलझ पड़े. बात बिगड़ते देख बीडीओ पन्नालाल व थानाध्यक्ष अवधेश कुमार किसी तरह मामले को शांत कराया . विधायक ने किया स्कूल का उद्घाटननवीनगर (औरंगाबाद). नवीनगर प्रखंड के माली में स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल का उद्घाटन औरंगबाद विधायक आनंद शंकर ने फीता काट कर किया. विधायक ने कहा कि समाज में विकास के लिए शिक्षा जरूरी है. समाज के हर वर्ग को शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता है. शिक्षा की बेहतरी के लिये वे हर संभव प्रयास करेंगे. मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मनीष कुमार सिंह, प्रो चंद्रदीप सिंह,संतन सिंह, रंजीत सिंह,गनौरी सिंह ,सुरेंद्र कुमार सिंह व सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >