स्कूल में चहारदीवारी नहीं रहने हो रही परेशानी

स्कूल में चहारदीवारी नहीं रहने हो रही परेशानीरफीगंज (औरंगाबाद).उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गाजी करमा में चहारदीवारी नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है. विद्यालय परिसर में पशुओं का आवागमन होता है जिससे पढ़ा रहे शिक्षक का ध्यान भंग हो जाता है. यही नहीं चहारदीवारी नहीं रहने से सुरक्षा के दृष्टि से भी […]

स्कूल में चहारदीवारी नहीं रहने हो रही परेशानीरफीगंज (औरंगाबाद).उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गाजी करमा में चहारदीवारी नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है. विद्यालय परिसर में पशुओं का आवागमन होता है जिससे पढ़ा रहे शिक्षक का ध्यान भंग हो जाता है. यही नहीं चहारदीवारी नहीं रहने से सुरक्षा के दृष्टि से भी विद्यालय की स्थिति ठीक नहीं रहती. एक तरफ सरकार शिक्षा पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. लेकिन यहां पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण अब तक यह समस्या बरकरार है. ग्रामीण अरुण कुमार सिंह का कहना है कि विद्यालय का सौंदर्यीकरण को लेकर भी चहारदीवारी जरूरी है. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र रजक ने बताया कि आवंटन के उपरांत चहारदीवारी का काम करा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >