मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं है सस्तीअंबा (औरंगाबाद). सड़क सुरक्षा सप्ताह के मौके पर प्रखंड मुख्यालय अंबा में गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में मिडिल स्कूल अंबा व चिल्हकी अंबा के बच्चे शामिल थे. हाथों में तख्ती लिए छोटे बच्चों ने सड़क सुरक्षा के संबंधित नारे लगा कर लोगों को इससे जुड़े संदेश दिये. मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं है सस्ती. जल्दीबाजी न करें, सुरक्षित घर पहुंचे. शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, गति सीमा के अंदर चले, यातायात के नियमों का अनुपालन करें, सदैव सड़क की बाइ ओर चले आदि नारे लगा रहे थे. स्कूलों से निकाली गयी रैली अंबा के प्रमुख मार्गों पर घूमते हुए बीआरसी कार्यालय तक पहुंची. गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह मना कर लोगों को यातायात के नियमों से अवगत कराया जा रहा है. इस अवसर पर बीआरपी चंद्रशेखर प्रसाद शाहु, अवधेश प्रसाद, हेडमास्टर सोना कुमारी, गया ठाकुर, रामपुकार राम, अश्विनी कुमार, प्रीति कुमारी आदि थे.
मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं है सस्ती
मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं है सस्तीअंबा (औरंगाबाद). सड़क सुरक्षा सप्ताह के मौके पर प्रखंड मुख्यालय अंबा में गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में मिडिल स्कूल अंबा व चिल्हकी अंबा के बच्चे शामिल थे. हाथों में तख्ती लिए छोटे बच्चों ने सड़क सुरक्षा के संबंधित नारे लगा कर लोगों को इससे जुड़े […]
