रामपुर की स्मिता को मिला गोल्ड मेडल

रामपुर की स्मिता को मिला गोल्ड मेडल फोटो नंबर-106,परिचय-मेडल व प्रमाण पत्र लिये स्मिताअंबा (औरंगाबाद). कुटुंबा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी स्मिता कुमारी विनोवा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के एमएससी की परीक्षा में टॉपर रही है. उसके इस कामयाबी पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गोल्ड मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया है. विश्वविद्यालय की ओर से […]

रामपुर की स्मिता को मिला गोल्ड मेडल फोटो नंबर-106,परिचय-मेडल व प्रमाण पत्र लिये स्मिताअंबा (औरंगाबाद). कुटुंबा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी स्मिता कुमारी विनोवा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के एमएससी की परीक्षा में टॉपर रही है. उसके इस कामयाबी पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गोल्ड मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया है. विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह में पुरस्कृत कर राष्ट्रपति ने स्मिता को हौसला बुलंद किया है. स्मिता रामपुर के एलएम पांडेय की बेटी है. उसने इस सफलता में माता राधिका देवी व पिता के सहयोग अहम बताया है. पिता रेलवे से रिटायर्ड किये हैं व माता गृहिणी है. परिजनों के अनुसार उसने प्रारंभिक शिक्षा रेलवे श्रमिक स्कूल पतरातु से, प्लस टू की शिक्षा सेंट्रल स्कूल पतरातु से व बीएससी की शिक्षा विमेंश कॉलेज, रांची से प्राप्त की है. राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल पाकर उसने प्रखंड सहित जिले का नाम रोशन की है. उसके इस कामयाबी से परिजनों में हर्ष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >