धान खरीद का सीओ ने की जांच दाउदनगर (अनुमंडल). प्रखंड के तरारी, तरार व अरई पैक्स द्वारा धान की खरीदारी शुरू है. धान खरीद की मॉनीटरिंग कर रहे सीओ विनोद सिंह ने गुरुवार को अरई पैक्स का निरीक्षण किया और इससे पहले बुधवार को उन्होंने तरार व तरारी पैक्स का निरीक्षण किया था. सीओ ने बताया कि सभी पैक्सों को धान खरीद के लिए उनके खाते में रुपये भेज दिये गये हैं. सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी किसानों से धान की खरीद करनी है. यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि जो भी किसान क्रय केंद्र पहुंचे उनका धान खरीद की जाये. इसमें लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी. मिलरों से भी धान खरीद की मांगदाउदनगर (अनुमंडल). भाजयुमो ने सरकार से मिलरों से सीधे किसानों से धान खरीदवाने की मांग की है. नगर अध्यक्ष शंभु कुमार ने प्रतिपक्ष के नेता डाॅ प्रेम कुमार को लिखे पत्र में इस मुद्दे को उठाया है. इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री व प्रधान सचिव सहकारिता विभाग को भी निबंधित डाक से भेजा है. पत्र में कहा गया है कि मिलर यदि सीधे किसान से धान खरीद करें तो सहूलियत होगी. 100 क्विंटल प्रति किसान धान खरीद की सीमा भी खत्म की जाये. जब मिलर भी खरीदने लगेंगे तो गोदाम का अभाव कम खलेगा. किसान अपनी उपज कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं.
धान खरीद का सीओ ने की जांच
धान खरीद का सीओ ने की जांच दाउदनगर (अनुमंडल). प्रखंड के तरारी, तरार व अरई पैक्स द्वारा धान की खरीदारी शुरू है. धान खरीद की मॉनीटरिंग कर रहे सीओ विनोद सिंह ने गुरुवार को अरई पैक्स का निरीक्षण किया और इससे पहले बुधवार को उन्होंने तरार व तरारी पैक्स का निरीक्षण किया था. सीओ ने […]
