गली व नाली पक्कीकरण नहीं होने से लोग परेशान

गली व नाली पक्कीकरण नहीं होने से लोग परेशान फोटो नंबर-8,परिचय-गली में जमा जल जमाव व कीचड़बारुण(औरंगाबाद).बारुण प्रखंड मुख्यालय स्थित मोहनगंज में गलियों व नालियों की हालात बहुत ही दयनीय है. इस देख स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों को कोसते रहते हैं. गली व नाली नहीं बनने से वहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना […]

गली व नाली पक्कीकरण नहीं होने से लोग परेशान फोटो नंबर-8,परिचय-गली में जमा जल जमाव व कीचड़बारुण(औरंगाबाद).बारुण प्रखंड मुख्यालय स्थित मोहनगंज में गलियों व नालियों की हालात बहुत ही दयनीय है. इस देख स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों को कोसते रहते हैं. गली व नाली नहीं बनने से वहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाली नहीं निर्माण होने से रास्ते पर ही बहता है. इससे हमेशा गली कीचड़ से भरा होता है. इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है. बारिश होने पर तो गलियों में चलना काफी मुश्किल हो जाता है. मोहनगंज के नथु राम, भगवान गुप्ता ने बताया कि मुखिया चुनाव जितने के बाद एक बार भी नहीं आये. समस्याएं बताने पर टालमटोल करते हैं. गली पक्कीकरण न होने की वजह से काफी परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >