छात्र समागम ने महिला कॉलेज का किया दौरा

छात्र समागम ने महिला कॉलेज का किया दौरा(फोटो नंबर-13)कैप्शन- महिला कॉलेज में दौरे के दौरान छात्र समागम के सदस्य औरंगाबाद (सदर)छात्र समागम (जदयू) के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने गुरुवार को किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान छात्र समागम के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. छात्र समागम के ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने बताया […]

छात्र समागम ने महिला कॉलेज का किया दौरा(फोटो नंबर-13)कैप्शन- महिला कॉलेज में दौरे के दौरान छात्र समागम के सदस्य औरंगाबाद (सदर)छात्र समागम (जदयू) के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने गुरुवार को किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान छात्र समागम के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. छात्र समागम के ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज के शिक्षण व्यवस्था की जानकारी लेने व संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दौरा किया गया. इस दौरान छात्राओं की समस्याओं से भी अवगत हुआ गया. साथ ही उन्हें आश्वस्त किया गया कि कॉलेज इकाई गठन के उपरांत छात्राओं की समस्याएं कम हो जायेगी. वे मजबूती के साथ अपनी बातों को कॉलेज के प्रशासनिक पदाधिकारियों के पास रखें. शिक्षा से संबंधित समस्याओं को प्रबल तरीके से उठाया जायेगा. दौरे में नगर अध्यक्ष अंशु कुमार, जिला उपाध्यक्ष मंजीत कुमार, सुमन कुमारी, विकास कुमार, सदाम हुसैन, रेहान हासमी, शिव कुमार, राहुल कुमार, मिथिलेश, संजय सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >