खेल सामग्री है, पर मैदान नहीं

खेल सामग्री है, पर मैदान नहीं हसपुरा (औरंगाबाद).उत्क्रमित हाइस्कूल, अहियापुर का खेल मैदान नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को खेल से वंचित होना पड़ रहा है. स्वस्थ जीवन के लिए खेल जरूरी है. साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच खेल से प्रतिभा देखने को मिलता है. लेकिन खेल मैदान नहीं रहने से उनके बीच प्रतिभा सिमट कर […]

खेल सामग्री है, पर मैदान नहीं हसपुरा (औरंगाबाद).उत्क्रमित हाइस्कूल, अहियापुर का खेल मैदान नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को खेल से वंचित होना पड़ रहा है. स्वस्थ जीवन के लिए खेल जरूरी है. साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच खेल से प्रतिभा देखने को मिलता है. लेकिन खेल मैदान नहीं रहने से उनके बीच प्रतिभा सिमट कर रह जाती है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर प्रसाद व संकुल समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय में खेल सामग्री है. पर, खेल मैदान नहीं है. खेल के लिए दूसरे जगहों पर खेल मैदान में छात्र-छात्राओं को जाना पड़ता है. दूसरे जगहों पर जाने से परेशानी झेलना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >