नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से परेशानी

नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से परेशानी हसपुरा (औरंगाबाद).माली व कोचहासा नहर वितरणी में पर्याप्त पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों को गेहूं पटवन में परेशानी हो रही है. पैक्स अध्यक्ष रामनंदन सिंह, किसान रवींद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंद्रशेखर आजाद, भूषण सिंह, अनुज सिंह, अधिवक्ता उमेश कांत ने बताया कि गेहूं में पटवन जरूरी […]

नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से परेशानी हसपुरा (औरंगाबाद).माली व कोचहासा नहर वितरणी में पर्याप्त पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों को गेहूं पटवन में परेशानी हो रही है. पैक्स अध्यक्ष रामनंदन सिंह, किसान रवींद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंद्रशेखर आजाद, भूषण सिंह, अनुज सिंह, अधिवक्ता उमेश कांत ने बताया कि गेहूं में पटवन जरूरी है. साधन संपन्न किसान डीजल पंप से पटवन कर रहे है,लेकिन मध्यवर्गीय व बटाईदार किसानों को पटवन में परेशानी हो रही है. नहर में सिंचाई विभाग द्वारा देर से पानी छोड़ा गया वह भी पर्याप्त नहीं है. नहर से खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है. किसान नहर वितरणी में डीजल पंप लगा कर पटवन कर रहे हैं. माली नहर वितरणी के नरसंद, चांदी, टाल, अहियापुर, डुमरा, मनपुरा, हब्बसपुर, डिंडिर, निलकोठी, दिलावरपुर, बघोई समेत कई गांवों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे गेहूं की फसल खराब हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >