औरंगाबाद में ऑटो व ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं की मौत

औरंगाबाद में ऑटो व ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं की मौतमृतकों में जम्होर कन्या उच्च विद्यालय की एक शिक्षिका भीएनएच 98 पर मंजुराही के पास हुआ हादसा, चार लोग गंभीरहादसे से गुस्याये लोगों ने सदर अस्पताल में की तोड़-फोड़ एक वाहन में आग लगाने की चेष्टा, अफसरों के साथ की बदतमीजी भी बसपा नेता पर […]

औरंगाबाद में ऑटो व ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं की मौतमृतकों में जम्होर कन्या उच्च विद्यालय की एक शिक्षिका भीएनएच 98 पर मंजुराही के पास हुआ हादसा, चार लोग गंभीरहादसे से गुस्याये लोगों ने सदर अस्पताल में की तोड़-फोड़ एक वाहन में आग लगाने की चेष्टा, अफसरों के साथ की बदतमीजी भी बसपा नेता पर जानलेवा हमला, भाग कर बचायी जानफोटो-14 एयूआर 14-15-लाठीचार्ज करती पुलिस व रोते-बिलखते मृतक के घरवाले.प्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एनएच-98 पर मंजुराही गांव के पास ट्रक व ऑटो की टक्कर में एक शिक्षिका समेत दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिये गये. मरनेवालों की पहचान जम्होर कन्या उच्च विद्यालय की शिक्षिका डिंपल देवी, (पति सुरेंद्र पासवान, निवासी मलवां, थाना खुदवां) व पूनम चौधरी (पति ओमप्रकाश चौधरी, निवासी देवरिया, थाना जम्होर) के रूप में हुई है. घायलों में मंजहर (हसपुरा) के युगेश कुमार, सुल्तानपुर (कुटुंबा) के मनीष यादव, जम्होर (देवरिया) के सागर कुमार व दुधार (रिसियप) के मुकेश कुमार हैं.जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह औरंगाबाद शहर से एक ऑटो सवारियों को लेकर अनुग्रह नारायण रोड के लिए निकला. इसी दौरान मंजुराही गांव के पास एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. इधर, अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजनों ने शवों के पहुंचते ही हंगामा करना शुरू कर दिया. शव लेकर पहुंचे वाहन में तोड़-फोड़ व आग लगाने की चेष्टा की. मामले की सूचना पाकर सदर एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ पीएन साहू, नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन व मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनंत राम दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. लेकिन, परिजनों ने पुलिस व अफसरों के साथ बदसलूकी की. इसके बाद अस्पताल में तोड़-फोड़ शुरू कर दी. इसी दौरान पहुंचे बसपा नेता खान इमरोज अस्पताल की ओर से अपना पक्ष रख रहे थे, तो परिजनों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. किसी तरह वह जान बचा कर भागे. भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. हो-हंगामे के काफी देर बाद व कुछ अन्य जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >