13 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण ऑपरेशनदाउदनगर (अनुमंडल). पीएचसी में आयोजित बंध्याकरण शिविर के दौरान 13 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेम प्रकाश दिवाकर ने बताया कि जिला से आये सर्जन डाॅ आशित रंजन ने इन महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया. सभी को एक-एक सप्ताह की मुफ्त दवा के साथ-साथ 14 सौ रुपये की प्रोत्साहन योजना का चेक प्रदान किया गया.—————– समकालीन अभियान में नौ गिरफ्तारदाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक सहुद अख्तर, साकेत सौरभ, बीएस मोची व अनिल कुमार सिंह की टीम ने छापामारी अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि छापामारी के क्रम में मारपीट के आरोपित हीरामण राम, हीरा राम, धरक्षण राम, उमेश राम, धुरी राम को अरई टोला उमेर बिगहा से गिरफ्तार किया गया है.खरूआ तिवारी मुहल्ला से मारपीट के आरोपित संतोष तिवारी को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पिलछी गांव से वारंटी निर्भय कुमार, अंगराही गांव से वारंटी राजनाथ राम व सोखी राम को गिरफ्तार किया गया है.———————–
13 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण ऑपरेशन
13 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण ऑपरेशनदाउदनगर (अनुमंडल). पीएचसी में आयोजित बंध्याकरण शिविर के दौरान 13 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेम प्रकाश दिवाकर ने बताया कि जिला से आये सर्जन डाॅ आशित रंजन ने इन महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया. सभी को एक-एक सप्ताह की मुफ्त दवा के साथ-साथ 14 सौ रुपये […]
