प्रतिभा खोज के अव्वल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत फोटो नंबर-9परिचय- संबोधित करते डायरेक्टर राकेश रंजनदेवकुंड(औरंगाबाद). पब्लिक स्कूल, देवकुंड के प्रांगण में युवा दिवस पर च्यवनाश्रम प्रतिभा खोज परीक्षा में अव्वल आये प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. इसका उदघाटन देवकुंड मठाधीश कन्हैया नंद पुरी, बिजडम क्लासेज के डायरेक्टर राकेश रंजन ने फीता काट कर किया. संबोधित करते हुए मठाधीश श्री पुरी ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूंकने वाले स्वामी विवेकानंद ने युवाओं में स्वाभिमान को जगाया और उम्मीद की नयी किरण पैदा की. हमलोगों को विवेकानंद जी के जीवन व विचारों से प्रेरणा लेना चाहिए. वही देखरेख समाजसेवी आशुतोश मिश्रा ने की. पुरस्कार वितरण के पूर्व पाक आतंक नामक नाटक का सफल मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस मौके पर वाराणसी से आये प्रचंड विद्वान व हिंदू युवा के संत महेंद्र गिरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समस-समय पर होने से संस्थान में पढ़ रहे बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा में निखार आता है. नाटक में गौरव मिश्रा, मिठु कुमार, गुड्डू कुमार, धमेंद्र कुमार, आरती कुमार, आयुष कुमार, नितु कुमारी व गुड्डू राजा का अभिनय सराहनीय रहा. नाटक को सफल बनाने में संस्था के प्रिंसिपल गौरव मिश्रा, महेश, सुमित, संदीप, विकास, संजय, माथुर कुमारी, रोहित कुमार का योगदान प्रसंसनीय रहा. नाटक के बाद सभी कलाकारों व प्रतियोगिता परीक्षा में अव्वल आये प्रमिभगियों के बीच पुरस्कार वितरण हथियारा पंचायत के मुखिया राजेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया रामकृपाल विश्वकर्मा, मनोज यादव ने किया .कार्यक्रम की अध्यक्षता दिपु कुमार देव ने की.
प्रतिभा खोज के अव्वल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
प्रतिभा खोज के अव्वल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत फोटो नंबर-9परिचय- संबोधित करते डायरेक्टर राकेश रंजनदेवकुंड(औरंगाबाद). पब्लिक स्कूल, देवकुंड के प्रांगण में युवा दिवस पर च्यवनाश्रम प्रतिभा खोज परीक्षा में अव्वल आये प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. इसका उदघाटन देवकुंड मठाधीश कन्हैया नंद पुरी, बिजडम क्लासेज के डायरेक्टर राकेश रंजन ने फीता काट […]
