सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान

सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान फोटो नंबर-1 परिचय-नाली में जल जमाव मदनपुर (औरंगाबाद).मदनपुर वार्ड नंबर 10 स्थित शाही मुहल्ले में नाली का पानी रोड पर बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्कूली बच्चों को इससे परेशान हैं. घरों का पानी बाहर निकलने के लिए जो नाली का निर्माण किया गया […]

सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान फोटो नंबर-1 परिचय-नाली में जल जमाव मदनपुर (औरंगाबाद).मदनपुर वार्ड नंबर 10 स्थित शाही मुहल्ले में नाली का पानी रोड पर बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्कूली बच्चों को इससे परेशान हैं. घरों का पानी बाहर निकलने के लिए जो नाली का निर्माण किया गया है उसकी नियमित सफाई नहीं होने से ये समस्या आम हो गयी है. नाली में कूड़े कचरे के ढेर व जल जमाव से दुर्गंध फैलती है. अभी तक पंचायत प्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं गया है. नालों की चौड़ाई अधिक है, लेकिन लोगों द्वारा अतिक्रमण लिया गया है. इस मुहल्ले मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद इशरत, शमशेर फारूकी, सुलतान फारूकी, नसीम फारूकी आदि लोगों समस्या का समाधान कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >