चेरकी डुमरा एक गोल से विजयी

चेरकी डुमरा एक गोल से विजयी रफीगंज (औरंगाबाद).युवा प्रगतिशील क्लब देव हॉल्ट द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन लोजपा के लेबरसेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह व जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने किया. पहले दिन चेरकी डुमरा व पश्चिमी अमरपुरा टीम के बीच मैच खेला गया. चेरकी डुमरा ने एक गोल से विजयी […]

चेरकी डुमरा एक गोल से विजयी रफीगंज (औरंगाबाद).युवा प्रगतिशील क्लब देव हॉल्ट द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन लोजपा के लेबरसेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह व जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने किया. पहले दिन चेरकी डुमरा व पश्चिमी अमरपुरा टीम के बीच मैच खेला गया. चेरकी डुमरा ने एक गोल से विजयी हासिल किया. इस मौके पर रामजी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में छिपी प्रतिभा को समाज के पटल पर आने का मौका मिलता है. वहीं भाईचारा व सद्भावना का माहौल बनता है. इस मौके पर अध्यक्ष कमलेश शर्मा, विनोद कुमार, अर्जुन यादव, गुड्डू कुमार, पप्पू कुमार, वीरेंद्र सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >