मारपीट की आरोपित रसोइया गिरफ्तारओबरा.खुदवा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय चंदा के रसोइया चंचला देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि एक और रसोइया सुजंती देवी द्वारा मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी,जिसमें चंचला को आरोपित बनाया गया था. इसी मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई है.——————प्राथमिकी के विरोध में दिया धरना रफीगंज.समाज सेवा समिति के अध्यक्ष तुलसी यादव सहित अन्य लोगों के विरुद्ध रफीगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में समिति द्वारा मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया गया. इसकी अध्यक्षता सचिव दारोगा प्रसाद कुशवाहा ने की. वक्ताओं ने सरकार व स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध आवाज बुलंद किया. इधर रफीगंज पुलिस भी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए धरना स्थल पर मौजूद रही. हालांकि किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई. इसका वजह था कि पुलिस जिसे गिरफ्तार करना चाह रही थी वो लोग धरना में पहुंचे ही नहीं. धरने में भोला कुमार, अजय विद्यार्थी, युगल यादव, शिवकुमरिया देवी आदि उपस्थित थे.अंतिम खबर
मारपीट की आरोपित रसोइया गिरफ्तार
मारपीट की आरोपित रसोइया गिरफ्तारओबरा.खुदवा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय चंदा के रसोइया चंचला देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि एक और रसोइया सुजंती देवी द्वारा मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी,जिसमें चंचला को आरोपित बनाया गया था. इसी मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई […]
