अग्निपीड़ित को दिये राहत सामग्री फोटो नंबर-23,परिचय-अग्नि पीड़ित को सहायता प्रदान करते युवा राजद की टीमदाउदनगर (अनुमंडल). डीएसएस के जिला प्रभारी व युवा राजद के दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार यादव, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, युवा नेता कुणाल प्रताप के नेतृत्व में राजद की टीम ने ओबरा प्रखंड के डिहरा पंचायत स्थित अधौरा गांव में अग्निपीड़ित सुरेंद्र ठाकुर को राहत सामग्री प्रदान किया. यह राहत सामग्री खुटहां निवासी राजू यादव की ओर से दी गयी थी. नेताओं ने कहा कि उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के आदर्शों व निर्देश को जनमानस तक पहुंचाना हमलोगों का फर्ज है. उनका निर्देश है कि सभी राजद कार्यकर्ता जरूरतमंदों, असहायों व दबे कुचले की मदद करें. विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर पीड़ित को यह राहत सामग्री दी गयी है. इस टीम में युवा राजद के नगर अध्यक्ष राजू यादव, नवनीत यादव, सरोज कुमार भी शामिल थे.
अग्निपीड़ित को दिये राहत सामग्री
अग्निपीड़ित को दिये राहत सामग्री फोटो नंबर-23,परिचय-अग्नि पीड़ित को सहायता प्रदान करते युवा राजद की टीमदाउदनगर (अनुमंडल). डीएसएस के जिला प्रभारी व युवा राजद के दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार यादव, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, युवा नेता कुणाल प्रताप के नेतृत्व में राजद की टीम ने ओबरा प्रखंड के डिहरा पंचायत स्थित अधौरा गांव […]
