आरएसएस ने स्वामी विवेकानंद की मनायी जयंती(फोटो नंबर-32)कैप्शन- नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते उप प्राचार्य सिद्धेश्वर प्रसाद व अन्य औरंगाबाद (सदर)स्वामी विवेकानंद, जिनका नाम आते मन में श्रद्धा और स्फूर्ति दोनों का संचार होता है. श्रद्धा इसलिए क्योंकि उनके भारत के नैतिक व जीवन मूल्यों को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाया और स्फूर्ति इसलिए कि इन मूल्यों से जीवन को एक नई दिशा मिलती है. ये बातें स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में आरएसएस के जिला संघ संचालक शिवनंदन पांडेय ने कहीं. शहर के बिराटपुर स्थित चित्रगुप्त सामुदायिक भवन में स्वामी विवेकानंद की जयंती उनके विचारों की प्रासंगिकता विषय पर बुद्धिजीवियों ने अपनी राय रखी. कार्यक्रम के मुख्यवक्ता एसपी राय ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के कथनों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है. इस मौके पर ज्ञानकुंज विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार मिश्रा मुख्य अतिथ के रूप में उपस्थित थे. संघ के स्वयंसेवक सुधांशू रंजन त्रिवेदी, जिला कार्यवाह धर्मराज कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, सौरभ कुमार, अमरदीप, दीपक भी मौजूद थे. सिन्हा कॉलेज में मनी स्वामी जी की जयंतीसच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के सभाकक्ष में नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन कॉलेज के उप प्राचार्य सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने दीप जला किया. अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक केके सिंह ने की. इस दौरान उप प्राचार्य श्री सिंह ने कहा कि युवा देश के राष्ट्र निर्माता हैं. युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का अनुकरण करते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने की आवश्यकता है. केके सिंह ने कहा कि इस जिले में नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस युवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत विचार गोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता, सफाई कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कूद प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे. जयंती कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी सुषमा कुमारी प्रथम स्थान के लिए पांच हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे राहुल कुमार को दो हजार रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सौरभ पांडेय को एक हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, नवीन कुमार, प्रभात कुमार, रंजय कुमार, विक्रम कुमार, रचना कुमारी, चंद्रमुनी कुमारी, अमरेश कुमार, स्वाती कुमारी व अन्य उपस्थित थे. यादव कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजनशहर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मंगलवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डाॅ फूलो पासवान ने किया. इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ बैजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम की देखरेख डाॅ प्रो बच्चूलाल सिंह ने की. बच्चूलाल सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कर्मयोगी और तपस्वी थे, जो मानवता को धर्म के उंचाइयों से उपर ले जाकर विश्व में भेदभाव को समाप्त करने का प्रयास किया. इस मौके पर प्रो मिथिलेश सिंह, प्रो दूधमोहन सिंह, डा अमर प्रसाद सिंह, छात्र विभांशु, राकेश, सुनीता, प्रियंका आदि उपस्थित थे. इधर, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर प्रशासक अरविंद शर्मा व प्राचार्य शोभा शर्मा व शिक्षक मौजूद थे.
आरएसएस ने स्वामी विवेकानंद की मनायी जयंती
आरएसएस ने स्वामी विवेकानंद की मनायी जयंती(फोटो नंबर-32)कैप्शन- नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते उप प्राचार्य सिद्धेश्वर प्रसाद व अन्य औरंगाबाद (सदर)स्वामी विवेकानंद, जिनका नाम आते मन में श्रद्धा और स्फूर्ति दोनों का संचार होता है. श्रद्धा इसलिए क्योंकि उनके भारत के नैतिक व जीवन मूल्यों को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाया […]
