धान खरीद नहीं होने पर 21 से सड़क जाम करेंगे किसान

धान खरीद नहीं होने पर 21 से सड़क जाम करेंगे किसान विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरनाफोटो नंबर-39,परिचय- धरना पर बैठे किसानकुटुंबा (औरंगाबाद). अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष समिति ने प्रखंड कार्यालय अंबा के समक्ष मंगलवार को धरना दिया. इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने की. सभा […]

धान खरीद नहीं होने पर 21 से सड़क जाम करेंगे किसान विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरनाफोटो नंबर-39,परिचय- धरना पर बैठे किसानकुटुंबा (औरंगाबाद). अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष समिति ने प्रखंड कार्यालय अंबा के समक्ष मंगलवार को धरना दिया. इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने की. सभा को सम्बोधित करते हुए सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को ठग रही है. बोनस की घोषणा के बाद भी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. समिति ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा. उनकी मांगों में खेती को उद्योग का दर्जा देने, प्रखंड स्तर पर केंद्र खोल कर धान क्रय करने, मोटा धान का समर्थन मूल्य चार हजार रुपये करने, पटवन अनुदान ससमय उपलब्ध कराने आदि शामिल है. अध्यक्ष ने कहा कि यदि धान खरीद शुरू नहीं की गयी तो बाध्य होकर 21 जनवरी से चक्का जाम कर आन्दोलन करेंगे. इस मौके पर रंजीत पाठक, मुकेश पांडेय, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, विकास तिवारी, लक्ष्मण महतो, नितेश सिंह, अनिल सिंह, चुनमुन सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >