विधायक ने शेखपुरा के लोगों की सुनीं समस्याएं

विधायक ने शेखपुरा के लोगों की सुनीं समस्याएं फोटो नंबर- 17,परिचय- समस्या से रूबरू होते विधायक मनोज कुमार व पास में खड़े ग्रामीणदेवकुंड (औरंगाबाद).गोह के कई गांवों का दौरा कर विधायक मनोज कुमार ने जनसमस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान शेखपुरा के ग्रामीणों ने विधायक का अभिनंदन करते हुए गांव की समस्याओं से रू-ब-रू कराया. […]

विधायक ने शेखपुरा के लोगों की सुनीं समस्याएं फोटो नंबर- 17,परिचय- समस्या से रूबरू होते विधायक मनोज कुमार व पास में खड़े ग्रामीणदेवकुंड (औरंगाबाद).गोह के कई गांवों का दौरा कर विधायक मनोज कुमार ने जनसमस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान शेखपुरा के ग्रामीणों ने विधायक का अभिनंदन करते हुए गांव की समस्याओं से रू-ब-रू कराया. ग्रामीण मिथिलेश सिंह, कौशल सिंह, कामेश्वर सिंह, अरविंद सिंह, विनोद सिंह ने कहा कि इस गांव की मुख्य समस्या सिंचाई है, जो बिजली से पूरा किया जा सकता है. इसके लिए ट्रांसफाॅर्मर लगाने की जरूरत है, जिससे किसान मोटर लगाकर खेत की सिंचाई कर सके. विधायक ने ग्रामीणों की बाते को सुनने के बाद कहा कि थोड़ा और धैर्य रखे बहुत जल्द ही किसान जीवन ज्योती विद्युत योजना के तहत सभी किसानों को बिजली मिलेगी और किसान सिंचाई की समस्या से मुक्ति पा सकेंगे. कौशल सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र के पास पानी की समस्या को लेकर चापाकल लगाने की बात कही. विधायक ने समस्या से निजात दिलाने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >