औरंगाबाद में अधिवक्ता को 50 हजार नहीं देने पर हत्या करने की दी धमकी-पेज वन औरंगाबाद कार्यालय.व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अजय कुमार को अपराधियों ने 50 हजार नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दिया है. घटना व्यवहार न्यायालय स्थित अधिवक्ता कक्ष में घटी है. अधिवक्ता द्वारा पुलिस से की गयी लिखित शिकायत कर घटना की जानकारी दी गयी है. घटना के बारे में उन्होंने बताया कि जब वे व्यवहार न्यायालय स्थित अपने कक्ष में बैठे थे तो सुरेश सिंह और कौशल सिंह नाम का दो व्यक्ति वहां पहुंचे और उन्हें धमकी देते हुए 50 हजार रूपया की मांग की. अपराधियो ने यह भी कहा कि पैसा भेज देना नहीं तो हत्या कर दूंगा.घटना के बाद अधिवक्ता नगर थाना पहुंचे और इसकी लिखित शिकायत की. पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 18/16 दर्ज करते हुए सुरेश सिंह एवं कौशल सिंह दोनों निवासी चांदपुर, थाना देव को आरोपित बनाया है और इनकी गिरफ्तारी के लिये कार्रवाइ भी शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष सुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया की दोनों आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. व्यवहार न्यायालय के अधिक्ता के साथ घटी घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है.
औरंगाबाद में अधिवक्ता को 50 हजार नहीं देने पर हत्या करने की दी धमकी-पेज वन
औरंगाबाद में अधिवक्ता को 50 हजार नहीं देने पर हत्या करने की दी धमकी-पेज वन औरंगाबाद कार्यालय.व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अजय कुमार को अपराधियों ने 50 हजार नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दिया है. घटना व्यवहार न्यायालय स्थित अधिवक्ता कक्ष में घटी है. अधिवक्ता द्वारा पुलिस से की गयी लिखित शिकायत कर घटना […]
