मुखिया के पुत्र पर हमले की समाजसेवियों ने की निंदा औरंगाबाद (सदर)बारुण प्रखंड की गठौली पंचायत के मुखिया पूनम देवी के पुत्र के साथ गया जिले चाकंद ओपी के समीप हुई घटना पर समाजसेवियों ने चिंता व्यक्त करते हुए निंदा की है. मुखिया के पुत्र रवि शेखर उर्फ बिट्टू के छोटे भाई छोटू कुमार (छात्र समागम) जदयू के जिलाध्यक्ष है. अपने बड़े भाई बिटू के साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए छोटू कुमार ने बताया कि 11 जनवरी की रात जहानाबाद से लौटने के क्रम में गया जिले के चाकंद ओपी थाने के नजदीक पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया. इस हमले में अपराधियों ने बिटू की पिटाई कर उनकी स्काॅर्पियों भी छीन कर ले भागे. इसके बाद आस-पास के थानों में इसकी सूचना करने पर आनन-फानन में पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया और गया जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस अपराधियों तक पहुंचे, लेकिन जैसे ही उन्हें पुलिस की भनक लगी वैसे ही वे वाहन छोड़ भाग खड़े हुए. इधर इस घटना में घायल बिटू कुमार को काफी चोटें आयी हैं. इस घटना को लेकर जदयू के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार सदस्य प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह, शहर के समाजसेवी पीयूष रंजन, सुधीर सिंह, ओमप्रकाश पासवान, खैरा पंचायत मुखिया पिंटू सिंह सहित अन्य लोगों ने इस घटना की निंदा की है.
मुखिया के पुत्र पर हमले की समाजसेवियों ने की निंदा
मुखिया के पुत्र पर हमले की समाजसेवियों ने की निंदा औरंगाबाद (सदर)बारुण प्रखंड की गठौली पंचायत के मुखिया पूनम देवी के पुत्र के साथ गया जिले चाकंद ओपी के समीप हुई घटना पर समाजसेवियों ने चिंता व्यक्त करते हुए निंदा की है. मुखिया के पुत्र रवि शेखर उर्फ बिट्टू के छोटे भाई छोटू कुमार (छात्र […]
