कोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मांगी 50 हजार की रंगदारीऔरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता को रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकीपीड़ित अजय कुमार ने देव थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के दो लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालयऔरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अजय कुमार को अपराधियों ने 50 हजार रुपये नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी है. घटना सोमवार को व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता कक्ष में हुई. अधिवक्ता ने मंगलवार को नगर थाने में देव थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहनेवाले दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित अधिवक्ता अजय कुमार ने बताया कि वह सोमवार को व्यवहार न्यायालय स्थित अपने कक्ष में बैठे थे, तभी देव थाना क्षेत्र के चांदपुर के रहनेवाले सुरेश सिंह व कौशल सिंह नामक दो व्यक्ति उनके पास आये और उन्हें धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग की. साथ ही अपराधियों ने कहा- ‘अगर पैसे नहीं दिये, तो तुम्हारी हत्या कर दी जायेगी.’ इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस ने कांड संख्या 18/16 दर्ज करते हुए दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
कोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मांगी 50 हजार की रंगदारी
कोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मांगी 50 हजार की रंगदारीऔरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता को रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकीपीड़ित अजय कुमार ने देव थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के दो लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालयऔरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अजय कुमार को अपराधियों ने 50 हजार रुपये नहीं देने […]
