नाली विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज दाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या-20 में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी है. अजय कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में नरेश साहू, उपेंद्र साहू, अजीत साहू, रंजीत साहू, सुजीत साहू को आरोपित बनाया गया है, कहा है कि इन लोगों से नाली विवाद को लेकर बातों की बातों में बलराम गुप्ता व गुंजन गुप्ता पहुंचे और सभी आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की. प्राथमिकी में पॉकेट से तीन हजार रुपया निकाल लेने का आरोप लगाया गया है. दूसरी प्राथमिकी अजीत कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी है, जिसमें अशोक मेहता, राजकुमार मेहता, मनेजर मेहता, अजय मेहता, लखन मेहता व गुड्डू को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में गाली-गलौज व मारपीट करने और दो हजार रुपया पॉकेट से निकाल लेने का आरोप लगाया गया है. पुलिस दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
नाली विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
नाली विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज दाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या-20 में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी है. अजय कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में नरेश साहू, […]
