रसोइयों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग

रसोइयों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग औरंगाबाद (नगर) विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने अपने मानदेय बढ़ाने की बात कही है. भारतीय विद्यालय रसोइया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव सुरेश यादव ने सोमवार को दर्जनों रसोइयों का हस्तारयुक्त आवेदन जारी कर कहा है कि रसोइयों को जो मानदेय मिलता है वह दैनिक मजदूरी […]

रसोइयों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग औरंगाबाद (नगर) विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने अपने मानदेय बढ़ाने की बात कही है. भारतीय विद्यालय रसोइया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव सुरेश यादव ने सोमवार को दर्जनों रसोइयों का हस्तारयुक्त आवेदन जारी कर कहा है कि रसोइयों को जो मानदेय मिलता है वह दैनिक मजदूरी से भी कम है. इतना मानदेय में बच्चों की तो बात ही दूर अपना पेट पालना मुश्किल साबित हो रहा है. जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है उस महंगाई में आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो रही है. रसोइयों से दिन भर स्कूल में खाना बनाने का काम करवाया जाता है तब जो हक होता है वह नहीं मिल पा रहा है. सरकार कहती है गरीबों की भला होगी लेकिन उनका आश्वासन धरातल पर नहीं दिख रहा है. इसमें बबिता देवी, शारदा देवी, मीना कुंवर, राजो देवी, लक्ष्मनीया देवी, मटुखा देवी, प्रमीला देवी, उर्मिला देवी, समुंदरी देवी, कौशल्या देवी सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >