अब नक्सलियों से पुलिस लड़ेगी सीधी लड़ाई : एसपी

अब नक्सलियों से पुलिस लड़ेगी सीधी लड़ाई : एसपी ऑपरेशन विश्वास से जुड़े नक्सली, नहीं तो परिजनों को देखना पड़ेगा बुरा दिन(फोटो नंबर-14)कैप्शन- बरामद हथियार व कारतूस औरंगाबाद (नगर) पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने कहा कि नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘ऑपरेशन विश्वास’ का अभियान चलाया जा रहा है. जो लोग समाज से […]

अब नक्सलियों से पुलिस लड़ेगी सीधी लड़ाई : एसपी ऑपरेशन विश्वास से जुड़े नक्सली, नहीं तो परिजनों को देखना पड़ेगा बुरा दिन(फोटो नंबर-14)कैप्शन- बरामद हथियार व कारतूस औरंगाबाद (नगर) पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने कहा कि नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘ऑपरेशन विश्वास’ का अभियान चलाया जा रहा है. जो लोग समाज से भटक कर नक्सली सगठंन से जुड़ गये हैं वे इस ऑपरेशन के तहत जुड़े अन्यथा उनके परिजनों को बुरे दिन देखने पड़ेंगे. पुलिस नक्सलियों से अब सीधी लड़ाई लड़ेगी. पुलिस के साथ जो नक्सली पंगा लेंगे, उन्हें बख्सा नहीं जायेगा. नक्सलियों के विरुद्ध कांबिंग ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा. एसपी ने कहा कि नक्सली मौका का इंतजार करते हैं, जिस दिन वश चलेगा उस दिन घटना का अंजाम देंगे ही. हालांकि पुलिस उनके मनसूबे को कामयाब नहीं होने देगी. सभी थाना को अलर्ट किया गया है. मुठ्ठी भर नक्सली से लड़ने के लिए हमारे पास पर्याप्त जवान हैं. जिले की ग्रामीण क्षेत्रों की हालात यह है कि अब आम लोग भी नक्सली से डर नहीं रहे हैं बल्कि उनसे लड़ाई लड़ रहे हैं. कुछ दिन पहले मदनपुर में सबजोनल कमांडर संजय यादव हथियार के साथ अत्मसर्पण किया था, इसके बाद नक्सलियों ने कायरर्तापूर्वक कार्रवाई करते हुए पूर्व सबजोनल कमांडर के गांव बेल बिगहा स्थित घर को बम लगा कर उड़ा दिया था. लेकिन ग्रामीणों ने सहयोग कर उसके घर को बनाने का निर्णय लिया है. मंगलवार को जिलाधिकारी और मैं स्वयं बेल बिगहा गांव जायेंगे. साथ ही उनके परिवार से मिलेंगे. एसपी ने आगे कहा कि मुठभेड़ में नक्सली मुराद जी उर्फ विनय सहित कई नक्सली जख्मी हुए हैं, जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >