पूर्व प्रधानमंत्री की मनी पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानमंत्री की मनी पुण्यतिथि औरंगाबाद (नगर)क्रांतिकारी युवा चेतना मंच द्वारा सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ दिनेश पटेल ने कहा कि शास्त्री जी देशभक्त थे. उनके द्वारा ही जय जवान, जय किसान का नारा दिया गया था. लाल बहादूर […]

पूर्व प्रधानमंत्री की मनी पुण्यतिथि औरंगाबाद (नगर)क्रांतिकारी युवा चेतना मंच द्वारा सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ दिनेश पटेल ने कहा कि शास्त्री जी देशभक्त थे. उनके द्वारा ही जय जवान, जय किसान का नारा दिया गया था. लाल बहादूर शास्त्री ने किसानों के हित में कई कार्य भी किये थे. देश की एकता को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. देश आजाद कराने के लिए कई बार अंगरेजों से लड़ाई लड़ी और कई बार जेल भी गये. इसके बाद भी वे अपनी हिम्मत को मजबूत बनाये रखा और देश की आजाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस मौके पर विजय कुमार, अमन कुमार, राजू, अंशू, ब्रजेश, राकेश, मालती, गुणगुण, डिंपल, कुलदीप, अंकित आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >