पोलदारों की मजदूरी बढ़ाने की मांग ओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में पोलादार संघ की एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता बृजनंदन प्रजापति ने की. उन्होंने बताया कि बैठक में कई तरह के महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. मजदूरी बढ़ाने व प्रत्येक शनिवार को गोला बाजार बंद की मांग की गयी. साथ ही मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिलने पर संघ चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उन्होंने बताया कि लोडिंग व अनलोडिंग के नियमों पर भी चर्चा की गयी. साथ ही संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. इस मौके पर दिनेश रामस्वरूप, अखिलेश, सुनील, विकास, प्रेम, सुदर्शन व अन्य मौजूद थे.
पोलदारों की मजदूरी बढ़ाने की मांग
पोलदारों की मजदूरी बढ़ाने की मांग ओबरा (औरंगाबाद).प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में पोलादार संघ की एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता बृजनंदन प्रजापति ने की. उन्होंने बताया कि बैठक में कई तरह के महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. मजदूरी बढ़ाने व प्रत्येक शनिवार को गोला बाजार बंद की मांग की गयी. साथ […]
