शक्षिा बहुत बड़ी शक्ति

शिक्षा बहुत बड़ी शक्ति फोटो नंबर-25,परिचय-पुरस्कार वितरण करते निदेशक महेश टंडन उर्फ नीरज कुमारदाउदनगर (अनुमंडल). नव ज्योति शिक्षा निकेतन में 12वीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर समारोह में टैलेंट क्विज के सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. प्राचार्य महेश टंडन उर्फ नीरज कुमार गुप्ता ने केक काटकर समारोह की शुरुआत की. प्रथम पुरस्कार प्राप्त […]

शिक्षा बहुत बड़ी शक्ति फोटो नंबर-25,परिचय-पुरस्कार वितरण करते निदेशक महेश टंडन उर्फ नीरज कुमारदाउदनगर (अनुमंडल). नव ज्योति शिक्षा निकेतन में 12वीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर समारोह में टैलेंट क्विज के सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. प्राचार्य महेश टंडन उर्फ नीरज कुमार गुप्ता ने केक काटकर समारोह की शुरुआत की. प्रथम पुरस्कार प्राप्त करनेवाले प्रिंस कुमार, द्वितीय राजकुमार, तृतीय स्थान विपिन कुमार के अलावे विभा, पंकज, प्रियंका, रानी, अर्पिता, आशुतोष, सोनू समेत अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. विद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र व कप देकर तथा भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव डाॅ प्रकाश चंद्रा की ओर से दिये गये नगद पुरस्कार को प्रदान किया गया. निदेशक ने कहा कि शिक्षा बहुत बड़ी शक्ति है जो आगे बढ़ने का मार्ग है. कार्यक्रम की देखरेख नेहा पांडेय ने की. प्राचार्य दीपक कुमार, सुमित पांडेय, अरविंद सिंह, नितेश कुमार मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >