नक्सलियों के भय से नहीं रहते गांव में

नक्सलियों के भय से नहीं रहते गांव में फोटो नंबर-100,101,परिचय- सदर अस्पताल में पिता के साथ मुखिया रामजी राम,जख्मी रामदीप राम के साथ घर की महिलाएं व बच्चेऔरंगाबाद कार्यालय.नवीनगर प्रखंड में नक्सलियों की कारगुजारियों के कारण लोगों में दहशत है. इसका उदाहरण सदर अस्पताल में सोमवार को दिखा. हरिहर उरदाना पंचायत के मुखिया रामजी राम […]

नक्सलियों के भय से नहीं रहते गांव में फोटो नंबर-100,101,परिचय- सदर अस्पताल में पिता के साथ मुखिया रामजी राम,जख्मी रामदीप राम के साथ घर की महिलाएं व बच्चेऔरंगाबाद कार्यालय.नवीनगर प्रखंड में नक्सलियों की कारगुजारियों के कारण लोगों में दहशत है. इसका उदाहरण सदर अस्पताल में सोमवार को दिखा. हरिहर उरदाना पंचायत के मुखिया रामजी राम के भाई रामदीप राम को टीपीसी के सदस्यों ने बेरहमी से पिटाई की. भाई के साथ पिता व छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं बख्शा. अस्पताल में नगर थाने के पुलिस पदाधिकारी मेहदी हसन ने रामदीप राम का बयान लिया, उस दौरान पूरा परिवार मौजूद था और सभी भयभीत थे. रामदीप की पत्नी पूछताछ के दौरान अचानक बिलख पड़ी और कही कि हम लोग को तो घर में ही रहना है क्या बताये. छोटे-छोटे मासूम बच्चों की ओर इशारा करते हुए कही कि इन पर भी उन लोगों को रहम नहीं आयी. मुखिया के पिता ने कहा कि बोलने तक का मौका नहीं दिया गया. अगर बोलने की कोशिश भी की तो लाठी व हथियार के दम पर आवाज को दबा दिया. सदर अस्पताल में अपने भाई व पिता को देखने पहुंचे मुखिया रामजी राम ने कहा कि नक्सलियों की धमकी से जीना मुहाल हो गया है. हर वक्त लेवी की मांग की जाती है. नक्सलियों के भय से शहर में रहने को मजबूर हूं. आखिर कैसे आम जनता का हाल लूंगा. मुखिया ने यह भी कहा कि पंचायत में कराये गये कार्य पर 20 प्रतिशत की लेवी मांगी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >