संगठन को मजबूत बनाने के लिए की चर्चा औरंगाबाद (सदर) शहर के बुढ़वा महादेव स्थान मंदिर में संज्ञा समिति गयाधाम की जिला इकाई की बैठक सोमवार को आयोजित की गयी. समिति के इस मासिक बैठक में कई लोग उपस्थित थे. इसकी अध्यक्षता जयकृष्ण पाठक ने की. उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. आगामी 17 जनवरी को प्रखंड इकाई बारुण व ओबरा, 24 जनवरी को गोह व 31 जनवरी को हसपुरा व दाउदनगर में समिति की कमेटी का गठन का निर्णय लिया गया. बैठक के अंत में संज्ञा समिति परिवार के सदस्य रहे सच्चिदानंद मिश्र, जयप्रकाश पाठक, विंध्याचल पाठक, विश्वनाथ मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. मौके पर समिति के चंद्रनरेश पांडेय, अशोक मिश्र, गुप्तेश्वर पाठक, मधुसूदन वैद्य, अनूप मिश्र, सुरेश मिश्र, शैलेंद्र मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे.
संगठन को मजबूत बनाने के लिए की चर्चा
संगठन को मजबूत बनाने के लिए की चर्चा औरंगाबाद (सदर) शहर के बुढ़वा महादेव स्थान मंदिर में संज्ञा समिति गयाधाम की जिला इकाई की बैठक सोमवार को आयोजित की गयी. समिति के इस मासिक बैठक में कई लोग उपस्थित थे. इसकी अध्यक्षता जयकृष्ण पाठक ने की. उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए […]
