युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान 10 से (फोटो नंबर-14)कैप्शन- सदस्या पत्र दिखाते युवा कांगे्रसी औरंगाबाद (नगर) युवा कांग्रेस के सदस्यों द्वारा आगामी 10 जनवरी से संगठन मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी है और युवा कांग्रेस एक युवाओं का संगठन है. देश में युवाओं की संख्या अधिक है इसे देखते हुए संगठन को बेहतर व मजबूत स्तंभ बनाने के लिए 10 जनवरी से 31 मार्च तक बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कैंप लगाकर सदस्य बनाया जायेगा. नये सदस्यों को बनाने से पूर्व उन्हें संगठन के बारे में विस्तृत से जानकारी दी जायेगी. मीडिया प्रभारी सल्लू ने कहा कि युवा कांग्रेस जिले ही नहीं बल्कि हर जगह हावी हैं और एक सशक्त संगठन के रूप में जाना जाता है. सल्लू ने कहा कि बूथ स्तर पर युवा कांग्रेस की कमेटी गठित की जायेगी. एक बूथ पर 20 व एक विधानसभा में 20 हजार सदस्य बनाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के सदस्य 18 से 35 वर्ष के युवा बन सकते हैं.
युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान 10 से
युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान 10 से (फोटो नंबर-14)कैप्शन- सदस्या पत्र दिखाते युवा कांगे्रसी औरंगाबाद (नगर) युवा कांग्रेस के सदस्यों द्वारा आगामी 10 जनवरी से संगठन मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि कांग्रेस देश […]
