इटवां में चहका का निर्माण होना आवश्यकदेवकुंड (औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड के इटवां गांव में रविवार को गांव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक की, जिसकी अध्यक्षता सूर्यदयाल सिंह ने की. इस दौरान गांव की मुख्य समस्या पर विचार-विर्मश किया गया. गांव की मुख्य समस्या के रूप में किसानों की खेत की सिंचाई सामने आयी. उपस्थित लोगों ने कहा कि खेत की सिंचाई के लिए सबसे पहले चहका का निर्माण होना आवश्यक है़ चहका का निर्माण होने से धान की फसल की सिंचाई करने में किसानों को सुविधा होगी. सिंचाई की सुविधा के लिए बिजली भी आवश्यक है, इसके लिए गांव में किसानों के लिए एक अलग से ट्रांसफाॅर्मर लगाना जरूरी है. गांव में आवागमन की सुविधा के लिए चर्चा की गयी. इस मौके पर रामविलास सिंह, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद, श्रीनिवास सिंह, श्रीकांत सिंह, त्रिभुवन सिंह, रामप्रवेश सिंह, मुन्ना सिंह व अन्य मौजूद थे.
इटवां में चहका का नर्मिाण होना आवश्यक
इटवां में चहका का निर्माण होना आवश्यकदेवकुंड (औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड के इटवां गांव में रविवार को गांव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक की, जिसकी अध्यक्षता सूर्यदयाल सिंह ने की. इस दौरान गांव की मुख्य समस्या पर विचार-विर्मश किया गया. गांव की मुख्य समस्या के रूप में किसानों की खेत की सिंचाई सामने […]
