गेहूं पटवन के लिए किसान चिंतित हसपुरा (औरंगाबाद).किसान परंपरपरांगत साधनों व डीजल पंप से रबी की फसल की बुआई तो कर ली. लेकिन गेहूं की पटवन के लिए उन्हें चिंता सता रही है. अब तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है. जबकि पानी छोड़ने का समय 25 दिसंबर सिंचाई विभाग द्वारा तय माना जाता है. किसानों में सत्येंद्र सिंह, अरुण सिंह सोनहथू, रवींद्र सिंह मनपुरा, वीरभद्र सिंह बघोई, सनातन शर्मा डिंडिर, देवेंद्र सिंह तिलकपुरा, सुरेश पांडेय फतेहपुर, रामकृपाल सिंह अहियापुर बताते हैं कि धान की फसल का अंतिम पटवन से ही नहर वितरणी में पानी बंद है. गेहूं बुआई के समय खेतों में नमी नहीं रहने से किसानों की आधी जमीन परती है. अगर शीघ्र नहर वितरणियों में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों के समक्ष गेहूं की पहली पटवन के लिए समस्या उत्पन्न हो जायेगा.
गेहूं पटवन के लिए किसान चिंतित
गेहूं पटवन के लिए किसान चिंतित हसपुरा (औरंगाबाद).किसान परंपरपरांगत साधनों व डीजल पंप से रबी की फसल की बुआई तो कर ली. लेकिन गेहूं की पटवन के लिए उन्हें चिंता सता रही है. अब तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है. जबकि पानी छोड़ने का समय 25 दिसंबर सिंचाई विभाग द्वारा तय माना जाता […]
