सूर्य नारायण मंदिर का काम अधूरा

सूर्य नारायण मंदिर का काम अधूराहसपुरा (औरंगाबाद). हसपुरा बाजार के छठी अहरा स्थित भगवान सूर्य नारायण का मंदिर करीब छह साल से अर्धनिर्मित पड़ा हुआ है. ग्रामीण बताते हैं कि मंदिर निर्माण को लेकर करीब 10 वर्ष पूर्व अरवल जिले के जिंदापुर के परगन साधु ने ग्रामीणों के सहयोग से नींव रखी थी. उसके बाद […]

सूर्य नारायण मंदिर का काम अधूराहसपुरा (औरंगाबाद). हसपुरा बाजार के छठी अहरा स्थित भगवान सूर्य नारायण का मंदिर करीब छह साल से अर्धनिर्मित पड़ा हुआ है. ग्रामीण बताते हैं कि मंदिर निर्माण को लेकर करीब 10 वर्ष पूर्व अरवल जिले के जिंदापुर के परगन साधु ने ग्रामीणों के सहयोग से नींव रखी थी. उसके बाद धर्म में आस्था रखने वाले बाजार के आदर्श नगर मुहल्ला के निहोरा सिंह ने अपनी देखरेख में मंदिर निर्माण का अभियान चलाया. लेकिन, शिक्षक बनने के बाद निहोरा सिंह ने काम से रुचि हटा ली. वर्तमान में जनार्दन दास एवं रामेश्वर दास मंदिर के निर्माण कार्य में लगे हैं. दोनों बताते हैं कि हसपुरा बाजार के अलावा बाहर से कुछ सहयोग मिल रहा है.सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है. मंदिर के आसपास काफी गैरमजरूआ जमीन है. कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा भी कर रखा है. मंदिर के आसपास पेड़-पौधे लगाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >