क्विज सफल प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत अंबा(औरंगाबाद).अंबा के जगई गांव स्थित प्राइमा क्लासेस द्वारा रविवार को क्विज के सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बलिया पंचायत मुखिया कपिलदेव पांडेय ने किया. प्राइमा क्लासेस चलानेवाले मुकेश कुमार ने बताया कि चार ग्रुप में प्रतियोगिता करायी गयी, इसमें प्रत्येक ग्रुप से 10-10 छात्र-छात्राएं चयनित हुई. ग्रुप ए में सफल प्रतियोगी स्नेहा कुमारी प्रथम, बबलू कुमार द्वितीय, सूरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे. इसके अलावा सोनू कुमार, मनीश कुमार, अंक कुमार, कुंदन कुमार, पूजा कुमारी, प्रभात कुमार का नाम शामिल है. ग्रुप बी में प्रथम सौरभ कुमार, सिकंदर कुमार द्वितीय, विश्वजीत कुमार तृतीय स्थान पर रहे. ग्रुप सी में प्रथम स्थान पर निकुंज, द्वितीय स्थान पर सत्यम पांडेय व तृतीय स्थान पर मनीश कुमार, ग्रुप डी में प्रथम स्थान पर अंकित कुमार, द्वितीय स्थान पर रौनक कुमारी व तृतीय स्थान पर शिवम कुमारी सफलता प्राप्त की. इस अवसर पर जया कुमार सुनील कुमार धीरेंद्र कुमार उज्ज्वल कुमार उपस्थित रहे. 27 दिसंबर को आयोजित क्विज का पुरस्कार वितरण किया गया.
क्विज सफल प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत
क्विज सफल प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत अंबा(औरंगाबाद).अंबा के जगई गांव स्थित प्राइमा क्लासेस द्वारा रविवार को क्विज के सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बलिया पंचायत मुखिया कपिलदेव पांडेय ने किया. प्राइमा क्लासेस चलानेवाले मुकेश कुमार ने बताया कि चार ग्रुप में प्रतियोगिता करायी गयी, इसमें प्रत्येक ग्रुप से 10-10 […]
