बीआरसी कार्यालय में बंद रहा ताला फोटो नंबर-3, परिचय-बीआरसी कार्यालय में लटका तालाप्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)बीआरसी कार्यालय में शुक्रवार को कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका रहा. जबकि, प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय में पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. बताया जाता है कि नववर्ष के आगमन को लेकर बीआरसी कार्यालय बंद रहा, जबकि सरकार द्वारा विभिन्न विद्यालयों को बंद कर दिया गया है. लेकिन, बीआरसी कार्यालय को खुला रखने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया था. पदाधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति तो दूर है. कार्यालय पूर्णत: बंद रहा. इधर, प्रखंड में धूमधाम के साथ नववर्ष मनाया गया और लोग खेत-बधार में ही पिकनिक मनाते देखे गये. इधर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमाशंकर सिंह के मोबाइल पर संपर्क किया तो उनका मोबाइल बंद था.
बीआरसी कार्यालय में बंद रहा ताला
बीआरसी कार्यालय में बंद रहा ताला फोटो नंबर-3, परिचय-बीआरसी कार्यालय में लटका तालाप्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)बीआरसी कार्यालय में शुक्रवार को कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका रहा. जबकि, प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय में पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. बताया जाता है कि नववर्ष के आगमन को लेकर बीआरसी कार्यालय बंद रहा, जबकि सरकार द्वारा […]
