पर्व व्रतोत्सव पत्रिका का हुआ विमोचन हसपुरा (औरंगाबाद). शांति आवास कोइलवा में वर्ष 2016 का पर्व व्रतोत्सव पत्रिका का विमोचन दाउदनगर श्रीपीठ के जगद्गुरु स्वामी मधुसूदनाचार्य की अध्यक्षता में किया गया. पर्व व्रतोत्सव पत्रिका के संपादक आचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री ने सनातन धर्म के व्रत पर्व उत्सव व जयंतियों के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्व व्रतोत्सव पत्रिका जनसामान्य के लिए अच्छे मार्गदर्शन करनेवाली है. पत्रिका का विमोचन करते हुए राष्ट्र सेवा दल के पंडित अवधेश मिश्र बैरागी ने कहा कि सनातन धर्म के सभी पर्वों का समावेश किया गया है. पत्रिका के विमोचन के मौके पर पंडित अमरेश पांडेय, पंडित अरविंद पांडेय, नीतीश कुमार, राहुल कुमार व दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.
पर्व व्रतोत्सव पत्रिका का हुआ विमोचन
पर्व व्रतोत्सव पत्रिका का हुआ विमोचन हसपुरा (औरंगाबाद). शांति आवास कोइलवा में वर्ष 2016 का पर्व व्रतोत्सव पत्रिका का विमोचन दाउदनगर श्रीपीठ के जगद्गुरु स्वामी मधुसूदनाचार्य की अध्यक्षता में किया गया. पर्व व्रतोत्सव पत्रिका के संपादक आचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री ने सनातन धर्म के व्रत पर्व उत्सव व जयंतियों के संबंध में प्रकाश डालते […]
