गणपति के दर्शन व पूजन के लिए उमड़े लोग फोटो नंबर-4 – भगवान गणेश की मंदिर में लगी भीड़प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालयनये साल के पहले दिन शुक्रवार को शहर के गणपति मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने भगवान सिद्धिविनायक का आशीर्वाद प्राप्त कर नये साल में सुख-समृद्धि की कामना की. आरती के समय तो मंदिर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे दिन गणपति के दर्शन व पूजन का दौर चलता रहा. मंदिर के पुजारी मृत्युंजय पाठक के अनुसार, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर का पट पूरे दिन खुला रहा. दोपहर का भोग लगने के बाद गणपति मंदिर का पट फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. वहीं, मंदिर पहुंचे कुमार सत्यजीत का कहना था कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देवता हैं. इनकी पूजा से जीवन में सभी बधाएं दूर हो जाती हैं. हर कोई की चाहत होती है कि आनेवाला वर्ष निर्विध्न रूप से बीते. शांति देवी ने कहा कि भगवान गणेश का आशीर्वाद जिसे प्राप्त हो गया,उसका आनेवाले साल आनंदमय बीतेगा. नववर्ष के पहले दिन दुर्गा मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.
गणपति के दर्शन व पूजन के लिए उमड़े लोग
गणपति के दर्शन व पूजन के लिए उमड़े लोग फोटो नंबर-4 – भगवान गणेश की मंदिर में लगी भीड़प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालयनये साल के पहले दिन शुक्रवार को शहर के गणपति मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने भगवान सिद्धिविनायक का आशीर्वाद प्राप्त कर नये साल में सुख-समृद्धि की कामना की. आरती के समय […]
