शौचालय नर्मिाण के लिए कैंप दो को

शौचालय निर्माण के लिए कैंप दो को दाउदनगर (अनुमंडल). नगर पंचायत कार्यालय दाउदनगर में आगामी दो जनवरी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयविहिन परिवारों का शौचालय निर्माण के लिए शिविर लगाया जायेगा. इसकी जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी बिपिन बिहारी सिंह ने दी.———————-भगवान बिगहा ने नान्हु बिगहा को हराया दाउदनगर (अनुमंडल) .युवा डायमंड क्रिकेट क्लब शमशेरनगर […]

शौचालय निर्माण के लिए कैंप दो को दाउदनगर (अनुमंडल). नगर पंचायत कार्यालय दाउदनगर में आगामी दो जनवरी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयविहिन परिवारों का शौचालय निर्माण के लिए शिविर लगाया जायेगा. इसकी जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी बिपिन बिहारी सिंह ने दी.———————-भगवान बिगहा ने नान्हु बिगहा को हराया दाउदनगर (अनुमंडल) .युवा डायमंड क्रिकेट क्लब शमशेरनगर द्वारा आयोजित क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मैच में भगवान बिगहा की टीम ने नान्हु बिगहा की टीम को हरा कर कप पर कब्जा जमाया. मैच में नान्हु बिगहा की टीम ने 20 ओवर में 160 रन बनाये. जवाब में भगवान बिगहा ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच का उद्घाटन एसआइ एसके यादव ने किया. कप का वितरण युवा वैश्य अध्यक्ष दीपक शौंडिक ने किया. मैन आफ द मैच पथान उर्फ राकेश व मैन आफ द सीरीज मुकेश कुमार को दिया गया. रविश शर्मा व शेखर शर्मा ने अंपायरिंग की. मौके पर सोनु, केशव, राकेश, सलाहुद्दीन, रवि, धीरेंद्र शिव प्रकाश, रंजन व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >