हत्या के आरोपित सास व ससुर गिरफ्तार

हत्या के आरोपित सास व ससुर गिरफ्तार अंबा(औरंगाबाद).दहेज हत्या के एक मामले में कसौटी गांव के बसंत पासवान व उनकी पत्नी प्रभा देवी को अंबा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अंबा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अंबा थाने में दर्ज कांड संख्या 59-15 में पति-पत्नी आरोपित थे. अंकोरहा निवासी […]

हत्या के आरोपित सास व ससुर गिरफ्तार अंबा(औरंगाबाद).दहेज हत्या के एक मामले में कसौटी गांव के बसंत पासवान व उनकी पत्नी प्रभा देवी को अंबा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अंबा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अंबा थाने में दर्ज कांड संख्या 59-15 में पति-पत्नी आरोपित थे. अंकोरहा निवासी भीम पासवान ने अपनी बेटी प्रियंका की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्रियंका के पति पंकज पासवान, ससुर बसंत पासवान, सास प्रभा देवी आरोपित बनाये गये थे. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पति-पत्नी को अंबा बाजार से गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >