क्या नये साल में जाम की समस्या पर अधिकारी होंगे तत्पर?

क्या नये साल में जाम की समस्या पर अधिकारी होंगे तत्पर? हर रोज जाम की समस्या से परेशान हैं नवीनगर के लोग नवीनगर (औरंगाबाद).बस स्टैंड के पास जाम से लोग हर रोज परेशान रहते हैं. शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन जाम की समस्या से लोगों को न जूझना पड़ा हो. लेकिन अधिकारी […]

क्या नये साल में जाम की समस्या पर अधिकारी होंगे तत्पर? हर रोज जाम की समस्या से परेशान हैं नवीनगर के लोग नवीनगर (औरंगाबाद).बस स्टैंड के पास जाम से लोग हर रोज परेशान रहते हैं. शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन जाम की समस्या से लोगों को न जूझना पड़ा हो. लेकिन अधिकारी कोई पहल नहीं करते हैं. लोगों का कहना है कि क्या नया साल में भी अधिकारी इस समस्या को लेकर तत्पर होंगे या नहीं. पुनपुन नदी पुल के समीप बस स्टैंड स्थित चौराहा रास्ता है,जिससे होकर नवीनगर के अलावे टंडवा, बारुण, अंबा,औरंगाबाद की ओर लोग जाते हैं. यहां न तो कोई गोलंबर या ट्रैफिक की व्यवस्था है और न ही अन्य कोई वैकल्पिक समाधान है, जिससे जाम की समस्या से रोका जा सके. यही हाल जनकपुर पोखरा पर स्थित पिराहा मोड़ व बसन बिगहा में मोड़ का भी है. इन सभी चौक-चौराहों को जिला पदाधिकारी द्वारा डेंजर जोन क्षेत्र के रूप में चिह्नित भी किया गया है. लेकिन इस ओर अब तक कोई सार्थक पहल नहीं की जा सकी है. नगर पंचायत में तेजी के साथ बढ़ती आबादी व सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण से समस्या गंभीर बनी हुई है. सबसे अधिक परेशानी बस स्टैंड चौक से लेकर मंगल बाजार चौक तक होती है. यदि इन दो स्थानों पर ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण होने पर जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक निजात मिल सकती है. साथ ही इस समस्या को पूर्णरूपेण समाप्त करने के लिए विशेष पहल करने की जरूरत है. इसके लिए सड़क पर ही लगनेवाले वाहनों के लिये अलग बस स्टैंड का निर्माण की आवश्यकता है तथा शिवा बिगहा मोड़ पेट्रोल पंप से लेकर महीप बिगहा मोड़ तक ओवरब्रिज का निर्माण करना होगा और सड़कों के दोनों किनारे से अतिक्रमण कर लगाये गये दुकानों को हटाना होगा. ‘ओवरब्रिज का निर्माण बेहद जरूरी’भाजपा मीडिया प्रभारी रोहित अग्रवाल ने कहा कि पुनपुन नदी पुल के समीप चौक पर अक्सर जाम की समस्या रहती है. इसका मुख्य कारण नगर पंचायत में बस स्टैंड का निर्माण नहीं होना है. साथ ही ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने के कारण इस चौक पर अक्सर दुर्घटनाएं होती है. राजद नेता दिवाकर चंद्रवंशी ने कहा कि बस स्टैंड को नवीनगर-बारुण रोड से हटा कर अलग स्टैंड का निर्माण करना होगा अन्यथा नवीनगर में जाम की समस्या आम होने के साथ-साथ सदैव दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी. सिकेश्वर रजक ने कहा बस स्टैंड चौक से ही नवीनगर बाजार आरंभ हो जाता है और इस चौक पर चारों ओर से वाहनों के साथ-साथ लोगों का आवागमन सुबह से लेकर देर रात तक होता है. यही कारण है कि यहां जाम की समस्या बनी रहती है. व्यवसायी सुरेश सोनी ने बताया कि बाजार में सड़क के किनारे अनियंत्रित तरीके से लगाये गये दोपहिया वाहन व बड़े वाहनों का बाजार में प्रवेश के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. इस ओर विशेष पहल करने की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >