पंचायत सरकार भवन में नहीं हो रहा काम

पंचायत सरकार भवन में नहीं हो रहा कामसंवेदक ने भवन को नहीं किया है हैंड ओवर, चार माह से बन कर है तैयार फोटो नंबर-2, परिचय-पंचायत सरकार भवन प्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)गैनी पंचायत में सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया गया है. लेकिन, अभिकर्ता परमाकांत द्वारा पंचायत को हैंड […]

पंचायत सरकार भवन में नहीं हो रहा कामसंवेदक ने भवन को नहीं किया है हैंड ओवर, चार माह से बन कर है तैयार फोटो नंबर-2, परिचय-पंचायत सरकार भवन प्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)गैनी पंचायत में सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया गया है. लेकिन, अभिकर्ता परमाकांत द्वारा पंचायत को हैंड ओवर नहीं किया गया है. इसके कारण पंचायत सरकार का काम-काज पंचायत सरकार भवन में नहीं हो रहा है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. सरकार द्वारा जिस उद्देश्य से भवन का निर्माण कराया गया है, उसका उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है. गैनी पंचायत की मुखिया मालती देवी व प्रतिनिधि संतन सिंह ने बताया कि पंचायत सरकार भवन बने चार माह हो गया है. लेकिन, संवेदक द्वारा सौंपे नहीं जाने के कारण काम-काज पंचायत सरकार भवन में नहीं हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >