सिलाई कटाई का प्रशक्षिण कराने का नर्णिय

सिलाई कटाई का प्रशिक्षण कराने का निर्णय मदनपुर (औरंगाबाद).प्रखंड प्रेरक की मासिक बैठक मध्य विद्यालय मदनपुर में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य रंजीत सिंह ने की. इस दौरान 19 पंचायतों के लोक शिक्षा केंद्र को सिलाई मशीन उपलब्ध कराया गया. साक्षर भारत के जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी जगहों […]

सिलाई कटाई का प्रशिक्षण कराने का निर्णय मदनपुर (औरंगाबाद).प्रखंड प्रेरक की मासिक बैठक मध्य विद्यालय मदनपुर में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य रंजीत सिंह ने की. इस दौरान 19 पंचायतों के लोक शिक्षा केंद्र को सिलाई मशीन उपलब्ध कराया गया. साक्षर भारत के जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी जगहों पर नि:शुल्क सिलाई कटाई का प्रशिक्षण कराने का निर्णय लिया गया. इसमें पंचायत की महिलाएं सिलाई कटाई सीख कर आर्थिक रूप से सबल होगी. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी, केआरपी कुटुंबा दिनेश प्रसाद, लेखा समन्वयक रोशन सिंह, संजय सिंह, ललन सिंह, दिलीप सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >