बिजलीघर के अकाउंटेंट के घर अपराधियों ने की लूटपाट, मारपीट भी नवीनगर (औरंगाबाद).एनपीजीसी बिजलीघर परियोजना में कार्यरत अकाउंटेंट संतोष कुमार सिंह के घर अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर लूटपाट की. संतोष कुमार के साथ मारपीट भी की. घटना सोमवार की देर शाम बड़ेम ओपी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित तिवारीडीह गांव में घटी. संतोष कुमार हजारीबाग के न्यू एरिया के रहनेवाले है और तिवारीडीह में किराये के मकान में रहते हैं. इस मामले की प्राथमिकी बड़ेम ओपी थाने में पीड़ित के बयान पर दर्ज की गयी है. पता चला है कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने 23 हजार नकद, एक लैपटॉप, दो मोबाइल लूट लिये. यह भी पता चला है कि इस मामले में पुलिस ने मनोज कुमार नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर घटनास्थल के आसपास के गांवों में घटना के बाद दहशत है. ग्रामीणों का मानना है कि बड़ेम ओपी थाने की पुलिस थाने में ही रहती है. ग्रामीण इलाके और वहां रहने वाले लोगों से पुलिस के पदाधिकारियों का कोई सरोकार नहीं है. थानाध्यक्ष ग्रामीणों की सुध तक नहीं लेते है. इधर, घटना के संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा के मोबाइल नंबर 9162680329 पर पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन कॉल को हमेशा काटने का काम किया.
बिजलीघर के अकाउंटेंट के घर अपराधियों ने की लूटपाट, मारपीट भी
बिजलीघर के अकाउंटेंट के घर अपराधियों ने की लूटपाट, मारपीट भी नवीनगर (औरंगाबाद).एनपीजीसी बिजलीघर परियोजना में कार्यरत अकाउंटेंट संतोष कुमार सिंह के घर अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर लूटपाट की. संतोष कुमार के साथ मारपीट भी की. घटना सोमवार की देर शाम बड़ेम ओपी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित तिवारीडीह गांव […]
