महिला से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्जनवीनगर.नवीनगर थाना क्षेत्र के धनौती गांव के समीप एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना सोमवार की शाम की है. इस मामले में महिला के पति व नगर पंचायत नवीनगर के धनौती गांव निवासी बिरजा राम ने नवीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी […]

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्जनवीनगर.नवीनगर थाना क्षेत्र के धनौती गांव के समीप एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना सोमवार की शाम की है. इस मामले में महिला के पति व नगर पंचायत नवीनगर के धनौती गांव निवासी बिरजा राम ने नवीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी मुरली बेलाइ निवासी मुन्ना तिवारी उर्फ मुकेश तिवारी को आरोपित बनाया है. प्राथमिकी में बताया है कि मेरी पत्नी नवीनगर बाजार से घर लौट रही थी इसी बीच रास्ते में आरोपित ने जबर्दस्ती करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया. एसआइ तार बाबू यादव ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. —————-पूर्व प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिन नवीनगर.नयी मारवाड़ी धर्मशाला में मंगलवार को नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिन केक काट कर मनाया. कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और सीख लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि अटल जी सदैव देशहित के कार्यों के लिए समर्पित भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इस मौके पर किसान मोरचा जिलाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, बैंकुठ नाथ त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी रोहित अग्रवाल, छेदी प्रसाद, सुनील भारती, आलोक कुमार, मुन्ना सिंह ,शिवनाथ मेहता, अनिल चंद्रवंशी, पिंटू कुमार, बबलू कुमार समेत कई लोग शामिल थे. ——————-चंद्रगढ़ ने जनकपुर को हराया नवीनगर.प्रखंड के चंद्रगढ़ खेल मैदान पर मंगलवार को टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जयहिंद क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में मैच का उद्घाटन आमोद चंद्रवंशी व ललित नारायण सिंह ने किया. उद्घाटन मैच चंद्रगढ़ व जनकपुर नवीनगर के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाये. चंद्रगढ़ की टीम ने 12 ओवरों में ही मैच जीत लिया. मनीष कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया. मौके पर पूर्व पार्षद हरिराम, अनुज चंद्रवंशी, सर्वेश सिंह, गणेश यादव, हरेंद्र कुमार, धनंजय गुप्ता व अन्य मौजूद थे. —————————–कार्यपालक पदाधिकारी का लिया प्रभारनवीनगर.नगर पंचायत नवीनगर में कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी पन्ना लाल को पदभार ग्रहण करने पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा ने प्रसन्नता जाहिर की है. जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर आसीन हुए पन्ना लाल को नगर पंचायत के विकास में अहम भूमिका निभाने की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >