कंप्यूटर है, पर तकनीकी शिक्षा बताने के लिए शिक्षक नहीं प्रखंड के कई हाइस्कूलों व कॉलेजों में नहीं है बिजली व कंप्यूटर के शिक्षक हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के दर्जनों सरकारी व वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा देने की सरकार का सपना धरातल पर नहीं उतर रहा है. जानकारी के अनुसार, हसपुरा हाइस्कूल, गर्ल्स हाइस्कूल, तिलकपुरा हाइस्कूल, डिंडिर हाइस्कूल, मलहारा समता इंटर हाइस्कूल, महिला महाविद्यालय हसपुरा , गिरधारी प्रसाद गुप्ता महाविद्यालय इटवा समेत कई स्कूलों में कंप्यूटर की पढ़ाई बिजली या शिक्षक के अभाव में नहीं हो रही है. अभिभावक व छात्र-छात्राओं ने बताया कि घर के साधन संपन्न बच्चे निजी शिक्षण संस्थान में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे हैं. लेकिन, आर्थिक स्थिति से कमजोर वर्ग के बच्चे कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. जबकि, आज कंप्यूटर की शिक्षा बेहद जरूरी है. बताया जाता है कि विद्यालय में कंप्यूटर शुल्क भी प्रत्येक वर्ष बच्चों से लगता है. लेकिन, पढ़ाई नहीं होती है.
कंप्यूटर है, पर तकनीकी शक्षिा बताने के लिए शक्षिक नहीं
कंप्यूटर है, पर तकनीकी शिक्षा बताने के लिए शिक्षक नहीं प्रखंड के कई हाइस्कूलों व कॉलेजों में नहीं है बिजली व कंप्यूटर के शिक्षक हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के दर्जनों सरकारी व वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा देने की सरकार का सपना धरातल पर नहीं उतर रहा है. जानकारी के अनुसार, हसपुरा हाइस्कूल, […]
