शौचालय के पैसे के लिए चक्कर लगा रहे हैं लाभुक

शौचालय के पैसे के लिए चक्कर लगा रहे हैं लाभुक देवकुंड (औरंगाबाद)सरकार गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने को लेकर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. लेकिन उस पैसों का लाभ लाभुकों तक नहीं पहुंचा है. इससे लाभुक नाराज दिख रहे हैं. ऐसा ही एक मामला हसपुरा प्रखंड व गोह प्रखंड का है, जहां लगभग […]

शौचालय के पैसे के लिए चक्कर लगा रहे हैं लाभुक देवकुंड (औरंगाबाद)सरकार गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने को लेकर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. लेकिन उस पैसों का लाभ लाभुकों तक नहीं पहुंचा है. इससे लाभुक नाराज दिख रहे हैं. ऐसा ही एक मामला हसपुरा प्रखंड व गोह प्रखंड का है, जहां लगभग सैकड़ों लोगों ने अपने घर में शौचालय का निर्माण तो करा दिया. लेकिन योजना का पैसा लाभुकों तक नहीं पहुंचा है. जानकारी के अनुसार, लगभग छह माह पहले 16 से 22 मार्च तक राष्ट्रीय ग्रामीण व स्वच्छता जागरूकता सप्ताह का आयोजन कर लोगों को अपने -अपने घरों में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया गया था. इस दौरान लगभग 700 लाभुकों ने अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण करा कर पीएचडी कार्यालय में फोटो के साथ फाॅर्म भी जमा किया, लेकिन मात्र 46 लाभुकों को ही पैसा आने की सूची मिली. उसमें भी चार लाभुकों का पैसा नहीं आया, जिससे मात्र 42 लाभुकों को ही अब तक पैसा मिला है. इससे प्रत्येक दिन दर्जनों लाभुक पीएचइडी कार्यालय का चक्कर लगा कर मौजूद कर्मचारी से तू-तू मैं-मैं करते नजर आ रहे हैं. कर्मचारियों को कार्यालय आना भी मुश्किल हो गया है. कर्मचारी रंजीत मिश्रा ने बताया कि देवहरा गांव में लगभग 200 लाभुक शौचालय का निर्माण कराया और फोटो के साथ पीएचइडी कार्यालय में फाॅर्म जमा किया, मैं उस फाॅर्म को जिला कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल औरंगाबाद के पास जमा किया. लेकिन लाभुक का भुगतान अब तक नहीं हो सका है, जिसके कारण प्रत्येक दिन लाभुक से हमलोगों को तू-तू, मैं-मैं हो रहा है, इससे हमलोग परेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >